सभी मनोकामना पूर्ण होती है शिवालय टेहू के प्राचीन शिव मंदिर में
Gargachary Times
15 February 2026, 16:35
134 views
Agra
आगरा शहर से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित एत्मादपुर तहसील के गांव शिवालय टेहू में यह प्राचीन शिव मंदिर है हजारों भक्त यहां दर्शन करने आते हैं, मंदिर में शिवलिंग जमीन के अंदर गर्भ ग्रह में विराजमान हैं। यहां प्रत्येक सोमवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी रहती है खास तौर पर सावन के सोमवार और महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां कुंभ जैसा माहौल देखने को मिलता है।
शिवालय टेहू का यह शिव मंदिर पांडवों के जमाने का बना हुआ है। बताया जाता है कि पांडव जब युद्ध हार कर आए थे तब पांडवों ने यहां प्रवास किया था इस दौरान जमीन से शिवलिंग उत्पन्न हुई तभी से इसे स्वयंभू शिवलिंग कहा जाता है। इस इतिहास के बारे में जैसे-जैसे भक्तों को पता चला भक्तों की श्रद्धा भी बढ़ गई।
तैयारियां
शिवरात्रि के अवसर पर यहां श्रद्धालुओं की भीड़ भारी मात्रा में उमड़ती है। इसे देखते हुए मंदिर परिसर पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए कड़ा इंतजाम भी किया जाता हैं। मंदिर मार्ग पर पुलिस की व्यवस्था रहती है। पार्किंग के लिए भी उचित व्यवस्था की जाती है।
शिवरात्रि के अवसर पर दूर-दूर से भक्त पूजा अर्चना करने आते हैं यहां जो भी सच्चे मन से पूजा अर्चना करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।