Loading...

पुरानी रंजिश को लेकर युवक की लाठी डंडों से पीटकर हत्या

Gargachary Times 15 February 2026, 16:37 42 views
Mathura
थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला चिकन में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार गांव चिकन निवासी राजवीर और छीतरमल के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। शनिवार की सायं खेलने के दौरान बच्चों में विवाद होने पर मारपीट हो गयी।जिसकी तहरीर दोनों पक्षो ने थाना राया में दी। आरोप है कि रात्रि के दौरान रोहित ( 17 ) पुत्र छीतरमल को सड़क किनारे घर के बाहर राजवीर वीरपाल आदि लोगो ने रोहित पर लाठी डंडों से हमला कर कर अधमरा कर छोड़ कर फरार हो गये। घटना की जानकारी होते ही थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुच गए। और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।उपचार के दौरान रोहित की मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
Follow Samachar24