Loading...

विद्यालयों में किया गया हर घर तिरंगा रैली का आयोजन, हर घर तिरंगा अभियान 15 अगस्त तक चलाया जाएगा

Gargachary Times 8 August 2025, 21:10 16 views
Mathura
विद्यालयों में किया गया हर घर तिरंगा रैली का आयोजन, हर घर तिरंगा अभियान 15 अगस्त तक चलाया जाएगा
हर घर तिरंगा रैली का आयोजन प्राथमिक विद्यालय नगला रामकिशन तथा प्राथमिक विद्यालय नगला हरजू मे किया गया। विद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रम लगातार आयोजित किये जांएगे। कलेक्ट्रेट सभागार में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने कहा कि राष्ट्रप्रेम की भावना को बलवती करने के लिए हर घर तिरंगा अभियान भी 13 से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। मथुरा जनपद में कोई भी छत ऐसी ना रहे जिस पर तिरंगा न फहरा हो। सभी दुकानों, मकानों, आश्रमों, होटलों, रेस्टोरेंटों, प्रतिष्ठानों, पेट्रोल पंपों, थानों, चौकियों, कोतवालियों, सामाजिक संस्थाओं सहित सभी कार्यालयों में तिरंगा लगाया जाएगा। यह समय हमें राष्ट्र नायकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है तथा यह भी सीख देता है कि हमें अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शंन शताब्दी समारोह शहीदों को नमन करने का अवसर है तथा राष्ट्र प्रेम की भावना भावी पीढ़ी में बलवती हो यह भी जरूरी है।
Follow Samachar24