शिक्षा के मंदिर में नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़, ब्लॉक एत्मादपुर क्षेत्र के सरकारी स्कूल में बच्चों के हाथों में थमाई झाड़ू
Gargachary Times
16 February 2026, 20:43
48 views
Agra
आगरा एत्मादपुर परिषदीय विद्यालयों में जहां सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर बच्चों के भविष्य को संवारने का दावा कर रही है, वहीं आगरा के एत्मादपुर ब्लॉक से एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। यहाँ बच्चों को 'साक्षर' बनाने के बजाय 'सफाईकर्मी' बनाया जा रहा है।
मामला एत्मादपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मुर्थर अलीपुर का है। यहाँ तैनात एक महिला शिक्षिका पर आरोप लगा है कि उन्होंने स्कूल में पढ़ने आने वाले मासूम बच्चों को पढ़ाई कराने के बजाय उनसे स्कूल परिसर की साफ-सफाई करवाई। बच्चों के हाथों में जहाँ कलम और किताबें होनी चाहिए थीं, वहां शिक्षिका ने उन्हें झाड़ू थमा दी।
सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मासूम बच्चे स्कूल की ड्रेस में झाड़ू लगा रहे हैं। वायरल वीडियो ने शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि: मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। संबंधित अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। विभागीय बयान: संबंधित अधिकारियों का कहना है कि "मुर्थर अलीपुर के प्राथमिक विद्यालय का मामला संज्ञान में आया है। किसी भी शिक्षक को बच्चों से इस तरह के कार्य कराने की अनुमति नहीं है। मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी शिक्षिका के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।