भक्तिमय हुआ आवल खेड़ा: प्राचीन शिव तालेश्वर मंदिर पर अखंड रामायण पाठ के बाद विशाल भंडारे का आयोजन
Gargachary Times
16 February 2026, 20:43
21 views
Agra
आगरा में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर क्षेत्र के धार्मिक स्थलों पर श्रद्धा और उल्लास का माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की पावन जन्मभूमि आवल खेड़ा स्थित प्राचीन शिव तालेश्वर मंदिर पर धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर अखंड रामायण पाठ के साथ हुआ। 24 घंटे तक चले इस भक्तिमय पाठ से पूरा गांव राममय और शिवमय हो गया। मंदिर की आकर्षक सजावट और शिव भजनों की गूंज ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। दूसरे दिन हुआ भव्य भंडारा रामायण पाठ के समापन और विधि-विधान से हवन-पूजन के बाद, दूसरे दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में सैकड़ों की संख्या में राहगीरों और क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बाबा भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण किया। 'हर-हर महादेव' के जयकारों के साथ पूरा वातावरण गुंजायमान रहा।इनका रहा विशेष सहयोग इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में गांव के गणमान्य व्यक्तियों और युवाओं का विशेष सहयोग रहा। मुख्य रूप से:विनोद चौहान बिजेंद्र चौहान
श्याम बिहारी शर्मा गिर्राज चौहान सुनील चौहान पप्पू परमार आदि लोगों ने तन-मन-धन से सेवा करते हुए व्यवस्थाओं को संभाला और भंडारे का सुचारू रूप से संचालन कराया। ग्रामीणों ने बताया कि प्राचीन शिव तालेश्वर मंदिर क्षेत्र की आस्था का केंद्र है और यहाँ हर वर्ष इसी प्रकार श्रद्धा भाव से आयोजन किए जाते हैं।