Loading...

हिमालय इंडस्ट्रीज के मालिक ने तोड़ी चुप्पी, दूषित पानी के आरोपों को बताया निराधार

Gargachary Times 16 February 2026, 20:45 45 views
Mainpuri
हिमालय इंडस्ट्रीज के मालिक ने तोड़ी चुप्पी, दूषित पानी के आरोपों को बताया निराधार
​मैनपुरी। पिछले कुछ दिनों से दूषित पानी की सप्लाई के आरोपों से घिरी 'हिमालय इंडस्ट्रीज' के मालिक अब खुद मीडिया के सामने आए हैं। उद्योगपति हिमालय गुप्ता ने प्रेस वार्ता के दौरान अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे भ्रामक सूचनाओं का परिणाम बताया है। ​ हिमालय गुप्ता ने कहा कि उनकी इंडस्ट्री सरकार द्वारा निर्धारित सभी मानकों को पूरा करती है। मीडिया के सामने प्लांट से संबंधित सभी वैध दस्तावेज और लैब रिपोर्ट प्रस्तुत की गईं, ताकि पानी की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सके। ​साजिश की आशंका उन्होंने बताया कि कुछ लोग गलत सूचनाएं फैलाकर ब्रांड की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि प्लांट से सप्लाई होने वाला पानी पूरी तरह सुरक्षित है। ​"हमारी इंडस्ट्री कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स को पानी सप्लाई करती है। कुछ गलत सूचनाओं के आधार पर हमारे पानी को दूषित बताया गया है, जो पूरी तरह गलत है। हमारे पास सभी मानक और अनुमतियां मौजूद हैं और गुणवत्ता में कोई कम नहींी
Follow Samachar24