नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मरम्मत कार्य शुरू कराया
Gargachary Times
16 February 2026, 20:45
55 views
Mainpuri
नेशनल हाईवे-34 विछवाँ पर सड़क किनारे बरसात के पानी से बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार वर्षा से सड़क की मिट्टी कट गई थी और कई स्थानों पर गहरे गड्ढे बन गए थे, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए नेशनल हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मरम्मत कार्य शुरू कराया।
टीम ने प्रोजेक्ट जेसीबी मशीन की मदद से गड्ढों को भरवाया और सड़क किनारे समतलीकरण कराया। मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम भी किए गए।
नेशनल हाईवे टीम की ओर से RPO हिमांशु शाक्य के नेतृत्व में ड्राइवर राहुल कुमार, हेल्पर पुष्पेंद्र कुमार तथा जेसीबी ऑपरेटर श्याम राजपूत ने मौके पर मौजूद रहकर कार्य को पूर्ण कराया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से संभावित हादसों को टाल दिया गया। स्थानीय लोगों ने टीम की तत्परता की सराहना की है