Loading...

मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह जी द्वारा रेल सम्पार संख्या11 सी पर 4 लेन रेल उपरगामी (रेल पुल ) का किया निरीक्षण

Gargachary Times 16 February 2026, 20:46 67 views
Agra
मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह जी द्वारा रेल सम्पार संख्या11 सी पर 4 लेन रेल उपरगामी (रेल पुल ) का किया निरीक्षण
मुख्य विकास अधिकारी आगरा द्वारा कार्यदायी संस्था सेतु निगम द्वारा आगरा- में एनएच-2 से एनएच-3 को जोड़ने हेतु रुनकता से रोहता मार्ग के रेल सम्पार संख्या11 सी पर 4 लेन रेल उपरगामी (रेल पुल ) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सेतु निगम के परियोजना प्रबन्धक द्वारा अवगत कराया गया कि टीटीजेड में स्थित इस परियोजना के संरेखण में आ रहे वृक्षों के पातन की अनुमति सर्वोच्च न्यायालय से प्राप्त कर प्रथम फेज में 02 लेन सेतु का निर्माण दिसम्बर 2023 एवं द्वितीय फेज में 02 लेन सेतु निर्माण का अक्टूबर, 2025 में पूर्ण हो गया है। यातायात मौके पर चालू पाया गया। मौके पर निरीक्षण हेतु उपस्थित अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग सीडी-2 को उक्त उपरिगामी की टेक्नीकल रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये
Follow Samachar24