वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी
Gargachary Times
8 August 2025, 21:13
171 views
Firozabad
आरटीसी प्रशिक्षणरत रिक्रूटों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाई गयी दौड़ ।
अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार करवाई गयी ड्रिल की कार्यवाही ।
महोदय द्वारा प्रशिक्षणरत रिक्रूटों को बुनियादी प्रशिक्षण की विशेषताओं के सम्बन्ध में ब्रीफ किया गया ।
परेड के पश्चात महोदय द्वारा पुलिस लाइन की शाखाओं का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । तत्पश्चात महोदय द्वारा परेड़ में उपस्थित कर्मचारीगण का टर्न आउट चैक करते हुए सम्पूर्ण ड्रिल की टोलीवार कार्यवाही करवाई गयी । तथा आरटीसी प्रशिक्षणरत रिक्रूटों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिये दौड़ लगवाई गयी साथ ही प्रशिक्षरत रिक्रूटों को बिनुयादी प्रशिक्षण की विशेषताओं के सम्बन्ध में ब्रीफ किया गया ।
परेड़ के पश्चात महोदय द्वारा परिवहन शाखा, रेडियो शाखा, बैरक, भोजनालय, कैंटीन, आटा चक्की, लाइब्रेरी, आरटीसी कम्प्यूटर लैब, क्वार्टर गार्द, आर्म्स वर्क शॉप, स्टोर, डीएफएमडी कक्ष, कैश कार्यालय आदि का बारीकी से निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । परेड़ के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर / पुलिस लाइन, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन एवं अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।