दरोगा के घर ₹40 लाख की चोरी, बदमाशों ने पुलिस को दी चुनौती
Gargachary Times
16 February 2026, 20:49
251 views
Agra
आगरा। ताजनगरी में बेखौफ चोरों ने पुलिस को सीधी चुनौती देते हुए थाना छत्ता के डिवीजन चौकी इंचार्ज रॉबिन सिंह के बंद मकान को निशाना बनाया। चोरों ने करीब 40 लाख रुपये के जेवर और नकदी पार कर दी।
वारदात की मुख्य बातें:
स्थान: ट्रांस यमुना कॉलोनी फेस-2, डी-ब्लॉक। दरोगा यहाँ किराये पर रहते हैं।
नशीला पदार्थ का प्रयोग: शातिर चोर ने मकान मालिक के बेटे सूरज को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया ताकि कोई शोर न हो सके।
लाखों की चपत: अलमारी तोड़कर चोर 100 ग्राम सोना, 2 किलो चांदी और नकदी ले उड़े।
सूना था घर: दरोगा ड्यूटी पर थे और उनकी पत्नी नवजात बच्चे के साथ मायके गई हुई थीं। 10 महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी।
सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर
रात करीब 2:50 बजे एक नकाबपोश चोर हाथ में सरिया लिए ताला तोड़ते हुए सीसीटीवी में दिखाई दिया है। घटना की जानकारी सुबह 7 बजे ताले टूटे मिलने पर हुई।
पुलिस की कार्रवाई
एसीपी छत्ता शेषमणि उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। सर्विलांस और फुटेज के आधार पर चोर की तलाश जारी है।