Loading...

आयुक्त आगरा मण्डल ने कलैक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का किया औचक निरीक्षण

Gargachary Times 16 February 2026, 21:23 53 views
Firozabad
आयुक्त आगरा मण्डल ने कलैक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का किया औचक निरीक्षण
आयुक्त आगरा मण्डल आगरा नगेन्द्र प्रताप द्वारा ग्लास म्यूजियम और ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि ऑडिटोरियम की साउंड क्वालिटी उच्च स्तरीय होनी चाहिए ताकि कार्यक्रमों के दौरान स्पष्टता बनी रहे। उन्होंने लाइटिंग पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने स्पष्ट किया कि बेहतर लाइट और साउंड व्यवस्था होने पर ही इस ऑडिटोरियम की असली उपयोगिता सिद्ध हो सकेगी। ऑडिटोरियम की रूफ ट्रस पर उच्च गुणवत्ता की व मानकों के अनुसार ही रूफ शीट लगाए जाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात् आयुक्त महोदय ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों की सुचिता और व्यवस्था परखने के लिए अभिलेखागार एवं प्रशासनिक अधिकारिक कक्ष, बंदोबस्त अधिकारी कक्ष, नजारत अनुभाग, चकबंदी एवं भूलेख विभाग का जायजा लिया। सुरक्षा मानकों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए आयुक्त महोदय ने परिसर में लगे अग्निशमन यंत्रों की एक्सपायरी डेट की बारीकी से जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परिसर में अग्निशमन यंत्रों की संख्या पर्याप्त होनी चाहिए, साथ ही अग्निशमन यंत्रों को चलाने में निपुण कर्मचारियों की भी नियुक्ति होनी चाहिए ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्यवाही की जा सके। इस दौरान कलेक्ट्रेट कक्ष में जिलाधिकारी श्री रमेश रंजन के साथ समस्त अपर जिलाधिकारियों और कलेक्ट्रेट कर्मियों के साथ आयुक्त महोदय ने एक विस्तृत समीक्षा बैठक की। आयुक्त महोदय ने निर्देश दिए कि न्यायालयों और कार्यालयों में लंबित वादों का निस्तारण शीघ्रता से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागीय कार्यवाही को अनावश्यक रूप से न लटकाया जाए। एक नोटिस देकर कार्यवाही की प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को प्रेरित करते हुए कहा कि निरंतर निरीक्षण समस्याओं के समाधान में सबसे कारगर हथियार हैं, अधिकारी फील्ड विजिट और कार्यालयों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें। मत्स्य पट्टों के आवंटन की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि यह सुनिश्चित किया जाए कि आवंटन नियमानुसार तालाब पर ही हो रहा है, न की खेत पर। इसकी मौके पर जांच अनिवार्य है। राजस्व की ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण अधिकारी स्वयं देखकर सुनिश्चित करें, साथ ही ऑफिस की पत्रावलियों का निस्तारण भी प्राथमिकता के आधार पर त्वरित गति से किया जाए। आयुक्त महोदय ने निर्देश दिए कि कर्मचारियों का कोई भी देय या सेवा संबंधी मामला लंबित न रहें, इसे तत्काल निस्तारित किया जाए। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के पेंशन संबंधी मामले लंबित न रहे। इसी के साथ उन्होंने राजस्व परिषद की लंबित ऑडिट आपत्तियों का निस्तारण कराए जाने के निर्देश भी दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य, नगर आयुक्त, अपर आयुक्त आगरा उपस्थित रहें
Follow Samachar24