स्वास्थ्य सेवाऐं सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, जिला अस्पताल में आने वाले हर गरीब मरीज को बेहतर इलाज और सम्मान मिलना चाहिए-आयुक्त
Gargachary Times
16 February 2026, 21:24
27 views
Firozabad
आयुक्त आगरा मण्डल आगरा नागेन्द्र प्रताप द्वारा जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया, इस दौरान उन्होने अस्पताल की विभिन्न ईकाईयों, वार्डो और स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकियों से जायजा लिया, निरीक्षण का मुख्य उददेश्य आम जनता को मिल रहीं, चिकित्सा सुविधाओं की गुणवत्ता को परखना और व्यवस्थाओं में सुधार लाना था, आयुक्त महोदय ने ओपी0डी0 का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान उन्होने वहां भर्ती मरीजों से बातचीत कर मिल रहें इलाज और दवाओं की उपलब्धता के बारें में जानकारी ली, उन्होने स्टॉक रजिस्टर की जांच की और मुख्य चिकित्साधीक्षक को निर्देशित किया कि मरीजों को बाहर से दवा न लिखनी पडे़ यह सुनिश्चित किया जाए, निरीक्षण के दौरान डाक्टरों की डयूटी रोस्टरों की भी जांच की गयी, उन्होने अंत में कहा कि स्वास्थ्य सेवाऐं सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, जिला अस्पताल में आने वाले हर गरीब मरीज को बेहतर इलाज और सम्मान मिलना चाहिए, बुनियादी सुविधाओं में सुधार के लिए प्रशासन हर सम्भव सहायता प्रदान करेगा। इस दौरान अपर आयुक्त, जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य भी उपस्थित रहें।