Loading...

आयुक्त आगरा मण्डल ने दाऊ दयाल स्पोर्टस् स्टेडियम में 40वीं मण्डलीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारम्भ

Gargachary Times 16 February 2026, 21:24 21 views
Firozabad
आयुक्त आगरा मण्डल ने दाऊ दयाल स्पोर्टस् स्टेडियम में 40वीं मण्डलीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता का किया भव्य शुभारम्भ
आयुक्त आगरा मण्डल आगरा नागेन्द्र प्रताप द्वारा आज स्थानीय दाऊ दयाल स्पोर्टस् स्टेडियम में आज 40वीं मण्डलीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता का विधिवत् उद्घाटन किया गया, इस अवसर पर उनके साथ जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य भी उपस्थित रहें, इस दौरान उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए आयुक्त महोदय ने कहा कि आधुनिक और बदलते परिवेश में खेलों का महत्व काफी बढ़ गया है, उन्होने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में इस तरह की प्रतियोगिताऐं बच्चों को आभासी दुनिया से बाहर निकालकर उनके शारिरीक और मानसिक कौशल को निखारने का कार्य करती है, खेल में हार-जीत से कहीं अधिक महत्वपूर्ण प्रतिभाग करना होता है, उन्होने आगे कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ्य रखते है, बल्कि एक स्वच्छ मन और संतुलित व्यक्तित्व के विकास में भी सहायक होते है, आयुक्त महोदय ने भी सफल और विशिष्ट आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की और उन्हे धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी खिलाडियों के उज्ज्वल भविष्य और खेल भावना के लिए शुभकामनाऐं दी, उद्घाटन समारोह के दौरान नन्हे खिलाडियों ने अतिथियों के समक्ष अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर सभी का मनमोह लिया, इस मण्डलीय प्रतियोगिता मे आगरा मण्डल के चार जिलों की टीमें अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए प्रतिभाग कर रहीं है, प्रतियोगिता के दौरान सभी खिलाड़ी खो-खो, कबड्डी एवं एथलेटिक्स जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाऐंगे, इस दौरान आयुक्त महोदय ने 400 मी0 दौड़ के प्रतिभागियों को हरी झण्डी भी दिखाई, कार्यक्रम की शुरूआत आयुक्त महोदय के साथ सभी विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नमामी गंगे मोहन लाल गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट, बीएसए, क्रीडा अधिकारी सहित आदि जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
Follow Samachar24