पोस्टमैन का अपहरण कर हत्या करने वाले शातिर की पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
Gargachary Times
17 February 2026, 19:50
36 views
Mathura
थाना शेरगढ़ पुलिस व एस ओ जी टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की शिवा ढाबा के पास पोस्टमैन की हत्या को अंजाम देने वाले शातिर छिपे है सूचना पर पुलिस ने भारत पुत्र रणवीर निवासी अलावलपुर पलवल व रंजीत पुत्र रणवीर निवासी अलावलपुर पलवल को गिरफ्तार किया. पूछताछ में पोस्टमैन की हत्या को अंजाम देने वाले तमंचे को कोसी पेंगाव रोड पर छिपाने की बात कही ज़ब पुलिस उनको तमंचा छुपाने वाली जगह लेकर गयी तो अभियुक्त भारत ने पुलिस पर तमंचे से फायर किया वहीं पुलिस ने भी जवावी कार्यवाही में फायर किया जिसमे भारत दायीं टांग में गोली लग गयी और वह घायल हो गया घायल भारत को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है दूसरे साथी को जेल भेज दिया. गिरफ्तार बदमाशों से एक तमंचा दो जिन्दा कारतूस एक पंच कार बरामद की है