Loading...

संत प्रेमानंद महाराज से मिले विराट–अनुष्का, आश्रम के बाहर उमड़ी प्रशंसकों की भीड़

Gargachary Times 17 February 2026, 19:52 25 views
Mathura
संत प्रेमानंद महाराज से मिले विराट–अनुष्का, आश्रम के बाहर उमड़ी प्रशंसकों की भीड़
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा शनिवार तड़के वृंदावन स्थित केली कुंज आश्रम पहुंचे। दोनों प्रातः करीब साढ़े पांच बजे आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से एकांत में वार्ता की और दर्शन किए। सूत्रों के अनुसार विराट कोहली और अनुष्का शर्मा लगभग एक घंटे तक आश्रम में रहे। इस दौरान उन्होंने आध्यात्मिक विषयों पर संत प्रेमानंद महाराज से मार्गदर्शन प्राप्त किया। दर्शन और वार्ता के उपरांत जब वे आश्रम से बाहर निकले, तो उनकी काले रंग की गाड़ी आश्रम के बाहर लगे जाम में कुछ देर के लिए फंस गई। बताया जा रहा है कि जैसे ही प्रशंसकों को उनके आगमन की जानकारी मिली, उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग केली कुंज आश्रम के बाहर एकत्र हो गए। इस कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई। सूत्रों का कहना है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का संत प्रेमानंद महाराज के प्रति विशेष लगाव रहा है और वे इससे पहले भी कई बार वृंदावन आकर उनके दर्शन कर चुके हैं। इस बार भी उनका दौरा पूरी तरह निजी और आध्यात्मिक उद्देश्य से बताया जा रहा है।
Follow Samachar24