Loading...

टूण्डला पुलिस टीम द्वारा नम्बर प्लेट की क्लोनिंग कर अवैध रूप से फास्ट टैग से लगातार टोल टैक्स से कटोती करने वाले अभियुक्त विकास को किया गिरफ्तार

Gargachary Times 17 February 2026, 20:04 37 views
Firozabad
टूण्डला पुलिस टीम द्वारा नम्बर प्लेट  की क्लोनिंग कर अवैध रूप से फास्ट टैग से लगातार टोल टैक्स से कटोती करने वाले अभियुक्त विकास को किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी टूण्डला के पर्यवेक्षण में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 21/2026 धारा 318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विकाश उर्फ छोटू पुत्र नरेन्द्र कुमार निवासी नगला छोंकर थाना सकरोली जिला एटा को मदावली कट के पास हाइवे 19 थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया । वादी उस्मान खान पुत्र नबी जान खान निवासी 61 पीरभोडा इज्जत नगर बरेली ने थाना इज्जतनगर जनपद बरेली में जीरो एफआईआर 13/2025 धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएसएस पंजीकृत कराई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी की बस संख्या UP25AT6444 की नम्बर प्लेट की क्लोनिग कर अवैध रूप से दुरूपयोग करने जिससे आवेदक के फास्टटैग से लगातार टोल टैक्स की धनराशि कटौती के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया था । विवेचना जनपद फिरोजाबाद पर स्थानान्तरण की गयी । जिसके उपरान्त उक्त जीरो एफआईआर थाना टूण्डला पर मु0अ0सं0- 21/2026 धारा 318(4)/336(3)/338/340(2) बीएनएस पर पंजीकृत हुआ । विवेचना के दौरान अभियुक्त विकाश उर्फ छोटू पुत्र नरेन्द्र कुमार निवासी नगला छोंकर थाना सकरोली जिला एटा का नाम प्रकाश में आया । अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Follow Samachar24