Loading...

एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आई 0जी आर 0एस0 की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई

Gargachary Times 17 February 2026, 20:05 22 views
Firozabad
एडीएम न्यायिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आई 0जी आर 0एस0 की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई
अपर जिलाधिकारी न्यायिक अरविंद द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक संपन्न हुई, बैठक में शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता और अधिकारियों की कार्यशैली पर कड़ा रुक अपनाया गया, बैठक में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर औषधि निरीक्षक का एक दिन का वेतन काटने की निर्देश दिए गए, परिवहन विभाग से संबंधित आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर पांच शिकायत प्राप्त हुई जो सभी असंतुष्ट फीडबैक के साथ लंबित थी, यह शिकायतें प्राइवेट बस संचालकों से संबंधित थी, जिन्हें तत्काल निस्तारित करने के आदेश दिए गए, आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर सबसे अधिक शिकायतें एक्स0ई0एन0 विद्युत टूंडला और सिरसागंज की पाई गई। अपर जिलाधिकारी ने पाया की शिकायतों का निस्तारण अव्यवस्थित था और अधिकारियों द्वारा फील्ड निरीक्षण भी नहीं किया गया था, उन्हें त्वरित निस्तारण हेतु कड़े निर्देश दिए गए, जिला विपणन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह स्वयं मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करें और शिकायतकर्ता से सीधे वार्ता कर फीडबैक सुधारे, सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग और पूर्ति निरीक्षक सिरसागंज, जसराना, शिकोहाबाद के असंतोष फीडबैक पर अपर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और त्वरित निस्तारित करने के निर्देश दिए, आई0जी0आर0एस0 हेल्पलाइन के संदर्भ में मुख्य चिकित्साधिकारी से अपेक्षा की गयी, कि स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। अंत में सभी उपस्थित अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देश देते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं बल्कि धरातल पर होना चाहिए, असंतुष्ट फीडबैक यह दर्शाता है कि अधिकारी संवेदनशील नहीं है, लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या पटल सहायक को बख्शा नहीं जाएगा, बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपनिदेशक कृषि, जिला पिछला वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
Follow Samachar24