अपना दल (एस) ने भरी हुंकार, जिलाध्यक्ष बोले—गांव-गांव तक मजबूत होगा संगठन
Gargachary Times
17 February 2026, 20:22
33 views
Jalaun
कोंच(जालौन)दिन मंगलवार को अपना दल (सोनेलाल) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित राठौर ने मंगलवार को नगर में रेलवे स्टेशन के सामने प्रेस वार्ता कर संगठन की आगामी रणनीति और जिले में पार्टी विस्तार को लेकर विस्तार से जानकारी दी।
जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा गांव-गांव संपर्क कार्यक्रम सदस्यता अभियान और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर रहेगा कुदारी ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल एवं शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी पहल की जाएगी।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित राठौर ने कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय पिछड़े वर्गों के अधिकार और समावेशी विकास की नीति पर कार्य कर रही है उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए संगठन सक्रिय भूमिका निभाएगा साथ ही आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए जिले में संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा
प्रेस वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया।