Loading...

कोटरा में स्व. पं. राधा रमन शांडिल्य स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ

Gargachary Times 17 February 2026, 20:23 30 views
Jalaun
कोटरा में स्व. पं. राधा रमन शांडिल्य स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
जनपद जालौन के कस्बा कोटरा में नक्की बाबा मंदिर के पास मंगलवार 17 फरवरी को स्वर्गीय पंडित राधा रमन शांडिल्य की स्मृति में भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके पुत्र एवं मुख्य अतिथि पूर्व उपप्रधानाचार्य आलोक शांडिल्य ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मूलचंद बुधौलिया, पूर्व अध्यक्ष आसाराम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पातीराम सुनकर, अखिलेश व्यास, राकेश स्वामी, कदीर मुंशी, सतीश चंद्र अहिरवार, नगर पंचायत के समस्त सभासदगण सहित नगर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का पहला मैच जालौन एवं एट की टीमों के बीच खेला गया। आयोजन समिति द्वारा किसानों के खेतों में नक्की बाबा मंदिर के सामने बेतवा नदी के पास एक नया एवं सुंदर मैदान तैयार किया गया है, जिसकी सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की। टूर्नामेंट के फाइनल विजेता को ₹21,000 नगद पुरस्कार तथा उपविजेता को ₹11,000 नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। आयोजन समिति में मोहित यादव, संगम कपूर सिंह, सज्जन, अभिषेक, मुन्ना, मोहित, दीपू, अनुपम, जितेंद्र सहित कई युवाओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। मंच संचालन पंडित अध्यापक रामराजा तिवारी एवं महेंद्र सिंह यादव उर्फ बबलू यादव द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि आलोक शांडिल्य ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें अपनी जन्मभूमि कोटरा से विशेष लगाव है और वे सदैव नगरवासियों के साथ खड़े रहेंगे तथा हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।
Follow Samachar24