काकौरी काण्ड पर 100 वर्ष पूरे होने पर मे विकस भवन सभागार मे कार्यक्रम आयोजित किया गया
Gargachary Times
8 August 2025, 21:17
111 views
Firozabad
भारतीय स्वतंत्रता इतिहास के सुनहरे अध्यायों में से एक अध्याय इस अस्मरणीय घटना से जुड़ी है, जिसे इतिहास में काकौरी षड्यंत्र या काकोरी डकैती की घटना के रूप में जाना जाता है, उपनिवेशवादी ब्रिटिश सत्ता के अभियान को भारतीय आजादी के नायकों ने काकोरी ट्रेन डकैती के माध्यम से चूर-चूर करके रख दिया था इस घटना के नायक रहे चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, रोशन सिंह, राजेंद्र लाहडी इस देशभक्त नायकों की स्मृतियों को सजाने और आधुनिक पीढ़ी को उनके योगदान को परिचित कराने हेतु लखनऊ में काकोरी नामक स्थल पर घटित इस घटना पर संबंधित देशभक्तों को नमन करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में एक भव्य कार्यक्रम आयोजन किया गया।
इसी के अनुकरण पर प्रदेश के सभी जनपदों में इन नायकों के इस साहसिक कार्य को स्मरण करने हेतु भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जनपद फिरोजाबाद के विकास भवन सभागार कक्ष में भी जनपद स्तरीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस दौरान लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया, इस अवसर पर जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, इसमे प्रमुख रहें।
प्रद्युम्न कुमार अग्रवाल सुपुत्र गुरु नारायण अग्रवाल, प्रदीप कुमार जैन सुपुत्र रामबाबू जैन, रूबी राठौर पत्नी शहीद शिवराम राठौर, संगीता देवी पत्नी शहीद राजेश कुमार, अनिल कुमार पुत्र शहीद सुरेश चंद्र, आशा देवी पुत्रवधू शहीद प्रेमपाल सिंह, अखिलेश कुमार भाई शहीद हरवीर सिंह चौहान, इस अवसर पर बोलते हुए मेयर कामिनी राठौर ने कहा कि देश के शहीदों को सच्चा नमन तभी होगा जब हम सब सच्चे हृदय से समर्पित होकर अपने आप को ईमानदारी से देश के कार्यों में लगाएंगे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने कहा की काकौरी नामक स्थान पर घटित यह घटना हमारे इतिहास का वह क्षण है, जब हम इन शहीदों के बलिदानों को याद करते हैं, जिन्होंने हंसते-हंसते अपनी मातृभूमि के लिए अपने को समर्पित कर दिया, यहां उपस्थित शहीदों के परिजनों को मैं नमन करता हूं, जिनके बलिदान से आप हम सब देशवासी सुरक्षित हैं, इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह नेे कहा कि आज के दिन हम सभी समस्त शहीदों को नमन करते हैं, जिनके बलिदानों से हमारा इतिहास गौरव से भरा हुआ है, इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा भी निकाली।
साथ ही साथ काकौरी ट्रेन एक्शन के 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, जिसमें पंडित मुरारी लाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की उमंग सिंह धाकरे को भाषण प्रतियोगिता में, उन्मूलन को निबंध लेखन में, जीतू, हेमंत और अर्जुन को सुलेख प्रतियोगिता में, जबकि आदित्य करीना और कृष्णा को वाद-विवाद प्रतियोगिता में पुरस्कृत किया गया, इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक धीरेंद्र कुमार, परियोजना निदेशक सुभाष चंद्र त्रिपाठी और विभिन्न स्कूलों के बच्चे उपस्थित रहें, इस काकोरी की घटनाओं को क्रमवार प्रदर्शित करने हेतु विकास भवन में एक प्रदर्शनी भी लगायी गयी।