Loading...

रमजान माह शुरू होने से पहले एस डी एम ने सफाई व्यबस्था का किया स्थलीय निरीक्षण

Gargachary Times 17 February 2026, 20:25 31 views
Jalaun
रमजान माह शुरू होने से पहले एस डी एम ने सफाई व्यबस्था का किया स्थलीय निरीक्षण
कोंच(जालौन) अपने कार्य में तत्पर रहने वाली तेज तर्रार उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह ने दिन मंगलवार को रमजान के प्रारंभ होने के पूर्व नगर में साफ सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उप जिलाधिकारी सर्वप्रथम कुरेशियान मस्जिद पहुंची जहां पर साफ सफाई व्यवस्था ठीक ना मिलने पर नाराजगी जताते हुए नगर पालिका प्रशासन को निर्देशित किया की रमजान माही के दौरान धार्मिक स्थलों के आसपास विशेष रूप से नियमित सफाई रोशनी और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए जिससे रोजेदारों को एवं नवाजियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े क्योंकि रमजान की पवित्र माह में नगर की स्वच्छता एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है उन्होंने सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दुकानदारों ने सड़क पर अतिक्रमण किया और यातायात में कोई वाला उत्पन्न हुई तो ऐसे अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी उन्होंने राय गृह एवं दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि रमजान माय में किसी भी प्रकार की लापरवाही ना करें और अपनी दुकानों के सामान को दुकान के बाहर न रखें इस दौरान नगर पालिका के सफाई निरीक्षक सुनील कुमार सहित स्थानीय प्रशासन मौजूद रहा।
Follow Samachar24