आग ने छीन ली शादी के परिवार की खुशियों का माहौल बदला शोक में
Gargachary Times
18 February 2026, 18:13
36 views
Mathura
गोवर्धन तहसील के गांव पलसो में आज एक बहुत ही दुखद घटना घट गई घर में शादी का माहौल था परिवार खुशियों में सराबोर था दावत की तैयारी चल रही थी दावत का पूरा सामान पारस में रखा जा रहा था लगभग रात के 3:00 बजे बिजली शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जिससे बारात के खाने पीने की दावत सहित दान दहेज का सामान भी जलकर राख हो गया आग की तेज लपटे देखकर परिवार वाले व अड़ोस पड़ोस के लोग आ गए जिन्होंने आग पर काबू पानी की कोशिश की पर वह सामान नहीं बचा पाए सामान को जलते देख परिवार वालों में गम और शोक का माहौल व्याप्त है परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है कि कल लड़की की बारात आएगी हम बारातियों को क्या खिलाएंगे क्या पिलाएंगे कैसे उनका मान सम्मान करेंगे लड़की के पिता हरिश्चंद्र ने बताया कि मेरी सालों की कमाई एक झटके में जलकर राख हो गई अब मेरे से ना मरा जा रहा है ना जिया जा रहा है अब में क्या करूंगा कैसे अपनी लड़की के पीले हाथ कर विदा कर पाऊंगा पूरे परिवार का बहुत दयनीय और बुरा हाल है