Loading...

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों के मेधावी छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

Gargachary Times 18 February 2026, 18:15 19 views
Mathura
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत परिषदीय विद्यालयों के मेधावी छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
बलदेव - राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विकास खंड बलदेव के परिषदीय विद्यालयों के मेधावी छात्रों को विज्ञान, तकनीकी और नवीन अनुसंधान से जोड़ने एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने के उद्देश्य से, एक दिवसीय एक्सपोजर विजिट जीएलए विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान, छात्रों ने जीएलए विश्वविद्यालय की विभिन्न प्रयोगशालाओ और वैज्ञानिक प्रयोगों, रोबोटिक तकनीक और नवीन आविष्कारों को नजदीक से देखा और समझा, जिन्हें देखकर वे विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि दिखाते प्रतीत हुए और इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित नजर आए। इस भ्रमण से जहां उनकी जिज्ञासा और व्यावहारिक ज्ञान में वृद्धि हुई है, वहीं इस भ्रमण से उन्हें नई तकनीकों और प्रयोगों को करीब से समझने का अवसर मिला है। विदित हो कि राष्ट्रीय आविष्कार अभियान बेसिक शिक्षक परिषद द्वारा संचालित एक कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य छात्रों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के रुचि जागृत करना है। विदित हो कि इस भ्रमण में विगत दिनों ब्लॉक संसाधन केंद्र बलदेव पर आयोजित हुई राष्ट्रीय आविष्कार अभियान विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को शामिल किया गया था। शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के वाहन को खंड शिक्षा अधिकारी बलदेव कौशल कुमार से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि इस भ्रमण से छात्रों को विज्ञान, तकनीक और इतिहास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होंगी तथा ज्ञान, कौशल और रचनात्मक क्षमता का विकास होगा व उन्हें नई तकनीकों परिचित होने का अवसर मिलेगा शैक्षणिक भ्रमण में निवर्तमान एकेडमिक रिसोर्स पर्सन डॉ जगदीश पाठक, संकुल शिक्षक डॉ लवली पटेल, गीता रावत और प्रधानाध्यापक खगेंद्र पाराशर का विशेष सहयोग रहा।
Follow Samachar24