गिर्राज तलहटी में कलश यात्रा के साथ हुआ सप्तदिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन
Gargachary Times
18 February 2026, 18:17
35 views
Dharam
गोवर्धन - गोवर्धन गिर्राज तलहटी में गौलोक वासी श्री हनुमान दास जी महाराज की याद में व लोक कल्याण गौ रक्षा हेतु सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है. सात दिन तक चलने वाली भागवत कथा का सुभारम्भ आज कलश यात्रा के साथ हुआ जिसमे बेंड बाजों की सुर लहरियों पर महिला भक्त अपने अपने सर पर कलश रख गिर्राज तलहटी से परिक्रमा मार्ग स्थित श्री सीताराम आश्रम पहुंची, इस सात दिवसीय कथा में परम् श्रद्धेय श्री अवधेश कौशिक जी महाराज अपने मुखारबिंद से भक्तो को संगीत मय भागवत कथा का रसपान श्रवण कराएंगे. आश्रम के संचालक व महंत श्री परमानंद तिवारी ने बताया की सप्त दिवसीय कथा दुपहर एक बजे से सांय छः बजे तक होगी उसके बाद साधु संतो की भोजन प्रशादी के साथ ही रात्रि में भजन संध्या का प्रोग्राम रहेगा।कथा की समाप्ति पर सात दिन के साधु संत व ब्राह्मणो के लिये भंडारे का आयोजन रखा गया है.आज की कलश यात्रा में श्याम सुंदर उपाध्याय करण तिवारी प्रसांत तिवारी रोहित मनोज त्रभुवन नाथ पांडेय सुनीता तिवारी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे