Loading...

टोल कर्मियों ने लगभग 3 लाख की ज्वेलरी की परिवार के सपुर्द

Gargachary Times 18 February 2026, 18:18 30 views
Mathura
टोल कर्मियों ने लगभग 3 लाख की ज्वेलरी की परिवार के सपुर्द
फरह। दिल्ली से झांसी जा रहे बाइक सवार का महुअन टोल प्लाजा के निकट सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा कर्मचारियों ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए टोल एंबुलेंस को मौके पर भेजकर घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, दुर्घटना स्थल पर घायल व्यक्ति का बैग भी मिला, जिसमें कीमती आभूषण एवं नगदी रखी हुई थी। 9000 हजार रुपये कैश, 1 सोने का हार, 1 सोने का मंगलसूत्र , 1 चांदी की कमरबंद, 1 चांदी की कटोरी और 1 चांदी का सिक्का भी मिला जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपए थी टोल कर्मचारियों ने पूरी ईमानदारी का परिचय देते हुए बैग को सुरक्षित रूप से टोल मैनेजर संजय यादव और गौरव चौधरी के पास जमा कराया। इसके उपरांत घायल के परिजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और विधिवत उनके सुपुर्द कर दिया गया। जिस से परिवारीजनों ने उनका आभार व्यक्त किया।
Follow Samachar24