Loading...

बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने जिलाधिकारी विशाख जी0 पहुंचे नारी शिक्षा निकेतन व सेंटेनियल इंटर कालेज

Gargachary Times 18 February 2026, 18:38 21 views
Lucknow
बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत की गई व्यवस्थाओं का जायज़ा लेने जिलाधिकारी विशाख जी0 पहुंचे नारी शिक्षा निकेतन व सेंटेनियल इंटर कालेज
बोर्ड परीक्षा 2026 के मद्देनजर आज जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा नारी शिक्षा निकेतन व सेंटेनियल इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि पूरी पारदर्शिता और सुचिता के साथ नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के उद्देश्य से जनपद को 5 जोन और 14 सेक्टर में बांटा गया है। उक्त के अतिरिक्त जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर 1-1 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गईं है। उक्त के साथ ही सभी परीक्षा केन्द्रों में वॉयस रिकॉर्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरों के द्वारा मॉनिटरिंग भी की जा रही है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए गए की सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमणशील रहते हुए अपने अपने सेक्टरों के परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। 1) सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा कैसरबाग स्थित नारी शिक्षा निकेतन विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में परीक्षा केंद्र में पर्याप्त साफ सफाई व पीने के पानी की उचित व्यवस्था पाई गई। निरीक्षण के दौरान केंद्र व्यवस्थापक द्वारा बताया गया कि विद्यालय में कुल 485 परीक्षार्थी पंजीकृत है जिसके सापेक्ष 467 परिक्षार्थियों द्वारा 19 कक्षों में परीक्षा दी जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय का भ्रमण करते हुए कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम एवं सीसीटीवी मॉनिटरिंग रूम का भी जायजा लिया गया। सभी सीसीटीवी कैमरे कार्यशील अवस्था में पाए गए। 2) सेंटीनियल इंटर कालेज :- उक्त के बाद जिलाधिकारी द्वारा सेंटीनियल इंटर कालेज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में परीक्षा केंद्र में पर्याप्त साफ सफाई व पीने के पानी की उचित व्यवस्था पाई गई। समस्त कैमरे कार्यशील अवस्था मे पाए गए। केंद्र व्यवस्थापक द्वारा बताया गया कि परीक्षा केंद्र पर कुल 310 परिक्षार्थी पंजीकृत है जिसके सापेक्ष 293 परीक्षार्थियों द्वारा 11 कक्षों में परीक्षा दी जा रही है।
Follow Samachar24