Loading...

रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में होने लगी है राखियों की खरीदारी

Gargachary Times 8 August 2025, 21:19 174 views
Bulandshahr
रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में होने लगी है राखियों की खरीदारी
स्याना नगर में रक्षाबंधन पर्व के नजदीक आने से बाजारों में चहल पहल शुरू हो गई है नगर के बाजार में रंग बिरंगी राखियां दिखाई देने लगी है और बाजारों में राखियां की बिक्री शुरू हो गई है। नगर की दुकानों पर नई-नई तरह की राखियां बहनों को लुभा रही है। दुकानों पर सजावट के साथ-साथ तेज रोशनी के कारण राखियां चमक रही हैं। और तोहफों को भी चमक दिया है। नगर की जनता 9 अगस्त को ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाएगी। भाई बहन के रिश्ते का यह खास त्यौहार है। रोजाना नगर के बाजार में राखियों की खरीदारी हो रही है बाजारों में कलावा राखी से लेकर नग वाली राखी, मेडल की राखी और चांदी की राखी नगर के लोगों को ज्यादा पसंद आ रही है। और सभी सुनारों के यहां पर उपलब्ध हैं। चांदी की दुकानों के यहां पर भी काफी भीड़ देखी जा रही है। और बाजार में तरह-तरह की राखियों की नगर के बाजार में भरमार है। बच्चों के लिए भी कार्टून की राखियां आई हैं उन्हें बच्चे खूब खरीद रहे हैं और मिठाइयों की दुकान पर भी भारी भीड़ दिखाई दे रही है
Follow Samachar24