मासिक पंचायत का आयोजन बुलंदशहर स्थित राजेबाबू पार्क में किया गया
Gargachary Times
18 February 2026, 19:01
64 views
Bulandshahr
जनपद बुलंदशहर में
मासिक पंचायत का आयोजन बुलंदशहर स्थित राजेबाबू पार्क में किया गया
जिसकी अध्यक्षता ठाकुर उदय पाल सिंह ने की तथा संचालन डॉक्टर नईम चौधरी ने किया पंचायत का मुद्दा मुख्य रूप से ऊंचागांव ब्लॉक पर तैनात भ्रष्टाचारी एडीओ पंचायत राजेश कुमार की घृणित कार्यशैली को लेकर रोष व्यक्त किया तथा किसानों की विभिन्न समस्याओं व संगठन विस्तार को लेकर मंथन किया गया पंचायत में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष लोकेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष युवा ठाकुर शैलेंद्र आर्य, जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू, जिला प्रभारी धर्मवीर उर्फ गुड्डू प्रधान, जिला अध्यक्ष युवा ( व्यापार प्रकोष्ठ) इस्तखार चौधरी,NCR महासचिव बिल्लू चौधरी आदि पदाधिकारीयों ने सिकरत की
युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी मांगेराम त्यागी जी के मस्वरानुसार आगामी किसी भी तारीख को जिला अधिकारी कार्यालय बुलंदशहर का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा जनपद सैकड़ो समस्याओं से ग्रसित है सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार का बोलबाला है बिना पैसा किसानों का कोई काम नहीं हो रहा अगर विरोध किया जाता है तो उसके साथ बदतमीजी और झूठे मुकदमों में फसाया जाता है
जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू ने सभी किसानों को तन मन धन से जिला अधिकारी कार्यालय पर किसान आंदोलन में शामिल होने को कहा
उसके बाद सभी किसान जुलूस के रूप में जिला अधिकारी कार्यालय पर जिला अधिकारी के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सोपा और किया आर पार का ऐलान
सभी किसानों ने एकजुटता दिखाते हुए और में कसम खाते हुए हर संभव तरीके से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने आश्वासन दिया
पंचायत में उपस्थित:-यशपाल चौधरी, हाजी वहाब, अंकुर त्यागी, धीरज चौहान, जगबीर भाटी, रोहतास यादव, लाल सिंह राणा, प्रदीप गौड़, भगवाना मुकददम, फूल सिंह सैनी, के प्रसाद सैनी, अमित गुर्जर, नीरज गुर्जर, होमेन्द्र प्रताप सिंह, रिजवान चौधरी, सुदेश प्रधान जी, आलोक राठी, सावेज खान, इमरान पहलवान, इरफान पहलवान, उमर सैफी, आदिल खान, नासिर प्रधान, कैफ, हीरा शर्मा, सहित सैकड़ो से भी ज्यादा किसान मौजूद रहे