विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस क्रार्यक्रम का किया आयोजन
Gargachary Times
18 February 2026, 20:49
63 views
Firozabad
विकास भवन सभागार में किसान समाधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन ंकिया गया। उप कृषि निदेशक सत्येन्द्र प्रताप सिंह द्वारा कृषकों को बताया गया कि कृषि विभाग एवं कृषि विभाग से सम्बद्व विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य है। साथ ही कृषि में डिजिटल एग्रीकल्चर के विषय में कृषकों को विस्तृत रूप से बताया। जिसमें ए0आई0 पावर्ड भारत विस्तार कार्यक्रम के अन्तर्गत कृषकों को खेती किसानी से सम्बन्धित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए टॉल फ्री नम्ंबर-155261 जारी किया गया है। जिस पर कृषकबन्धु मौसम, उन्नतशील प्रजातियों, कीटरोग, मण्डी भाव एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी प्राप्त कर सकते है। उन्होने प्राकतिक खेती एवं सिचांई के लिए ड्रिप एवं स्पिं्रकलर सिचांई विधि का उपयोग करने की सलाह दी।
जिला कृषि अधिकारी, सुमित कुमार चौहान द्वारा कृषकों को बताया कि जायद सीजन में बोने वाली फसलों जैसे-उर्द, मूंग, सकर मक्का एवं बाजरा की उन्नतशील प्रजातियों का बीज अनुदान पर समस्त राजकीय बीज भण्डारों पर उपलब्ध है। कृषकबन्धु बीज को समय से प्राप्त कर बुबाई करें। साथ ही जनपद में विभाग द्वारा संचालित कृषि रक्षा इकाईयों पर पर्याप्त कीटनाशक रसायन 40 प्रतिशत अनुदान पर एवं सोलर लाइट ट्रेप, यलो स्टीकी ट्रेप 75 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है। पंजीकृत कृषक उक्त यंत्रों का लाभ प्राप्त कर सकतें है। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा0 सोमेश गुप्ता द्वारा कृषकों को अवगत कराया गया कि जनपद में पशुपालन विभाग द्वारा खुरपका-मुॅहपका टीकाकरण अभियान संचालित है, जिसके अन्तर्गत विभागीय टीमों द्वारा ग्रामों में टीकाकरण कराया जा रहा है। साथ ही पशुपालन विभाग द्वारा जारी टॉल फ्री नंम्बर-1962 पर कृषक पशु सम्बन्धित आपात कालीन स्थिति में दूरभाष से सम्पर्क उचित समाधान प्राप्त कर सकते है।भूमि संरक्षण अधिकारी चतुर्थ, शैलेन्द्र कुमार द्वारा कृषकों को खेत तालाव योजना, किसान समृद्वि योजना एवं रेन फेड एरिया डवलपमेन्ट (आर0ए0डी) योजना एवं कृषि यंत्रों से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी कृषकों का दी गयी।
प्रभारी के0वी0के0 श्री ओमकार यादव के द्वारा कृषकों को बताया गया कि आलू फसल ख्ुादाई के पश्चात गें्रडिग का विशेष ध्यान रखें जिससे उन्हे अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकें, साथ ही मृदा परीक्षण के विषय में विस्तृत रूप से बताया।
दुग्ध विकास विभाग डा0 राघवेन्द्र सिंह द्वारा कृषकों को बताया गया कि नन्दबाबा दुग्ध मिशन अन्तर्गत, नन्दिनी कृषक समृधि योजना, मुख्यमंत्री गौ संबर्धन, योजना के विषय में बताया कि इच्छुक कृषक nandbabadugdhmission.up.gov.in से पंजीकरण कराकर लाभ प्राप्त कर सकते है।
प्रगतिशील कृषक लोकेश कुमार, नि0-नगला राधे, वि0ख0-मदनपुर द्वारा कृषकों को मटकी विधि से लौकी उत्पादन के विषय में विस्तृत रूप से बताया गया। किसान समाधान दिवस में मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी चतुर्थ, कनिष्ठ सहायक जिला उ़़द्यान अधिकारी कार्यालय, मत्स्य निरीक्षक, उप जिला सहकारी अधिकारी, सहायक अभियन्ता सिंचाई, अवर अभियन्ता नलकूप, अध्यक्ष के0वी0के, प्रतिनिधि प्रधान दुग्ध,संघ, जिला प्रबन्धक अग्रणी बैंक, उप सम्भागीय अधिकारी (विद्युत), उप सम्भागीय अधिकारी (सिंचाई), जिला सहकारी बैंक, प्रतिनिधि फसल बीमा, मण्डी निरीक्षक, पी0सी0एफ0 प्रबन्धक आदि उपस्थित रहे। साथ ही प्रगतिशील कृषक निर्मल चन्द्र, ओमप्रकाश, गिर्राज सिंह, रामवीर सिंह, विष्णुदत्त शर्मा, गोपाल यादव, संकित कुमार, कमलेश कुमार, विजय कुमार, डूमर सिंह, जनपद के विभिन्न विकास खण्डों के कृषकों ने किसान समाधान दिवस में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अन्त में उप कृषि निदेशक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।