थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा षडयंत्र कर फर्जी बैनामा कराने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Gargachary Times
18 February 2026, 20:51
67 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी टूण्डला के नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा थाना टूण्डला पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 331/2025 धारा 61(2)/318(4)/338/ 340(2)/352/351(2) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कुमर सैन उर्फ कमरूद्दीन पुत्र नूर मुहम्मद उर्फ नूरी निवासी अंगूठी पोस्ट विचपुरी थाना जगदीशपुरा जिला आगरा को दिनांक 18.02.2026 को गोला कट एनएस 99 हाइवे सर्विस रोड से 100 मीटर पहले थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद से गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।