Loading...

ठाकुर श्री राधा बल्लभ मंदिर में उड़ा गुलाल, फुलेरा दूज पर ब्रज में होली की मची धूम

Gargachary Times 19 February 2026, 18:49 28 views
Mathura
ठाकुर श्री राधा बल्लभ मंदिर में उड़ा गुलाल, फुलेरा दूज पर ब्रज में होली की मची धूम
​वृंदावन। कान्हा की नगरी में होली का खुमार अब परवान चढ़ने लगा है। बसंत पंचमी के दिन से ब्रज के मंदिरों में शुरू हुआ फाग उत्सव 'फुलेरा दूज' के पावन अवसर पर अपने पूरे शबाब पर नजर आया। इसी क्रम में शुक्रवार को श्री धाम वृंदावन के सुप्रसिद्ध ठाकुर श्री राधा बल्लभ मंदिर में भक्ति और रंगों का अनूठा संगम देखने को मिला। ​मंदिर के पट खुलते ही सेवायतों ने आराध्य देव के चरणों में गुलाल अर्पित किया और फिर देखते ही देखते पूरा प्रांगण रंगों से सराबोर हो गया। मंदिर परिसर में मौजूद हजारों भक्तों पर जब अबीर और गुलाल उड़ाया गया, तो श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। चहुंओर 'राधा वल्लभ श्री हरिवंश' के जयकारों के बीच भक्त होली के पदों पर झूमते नजर आए। ​जानकारी देते हुए मंदिर के सेवायत नंदन गोस्वामी ने बताई कि ब्रज की परंपरा के अनुसार, फुलेरा दूज का दिन होली के आगमन का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है। बसंत पंचमी से प्रतीकात्मक रूप से शुरू हुई होली फुलेरा दूज से विधिवत और सघन रूप ले लेती है। इस दिन भगवान को विशेष रूप से रंगीन वस्त्र और फूलों के आभूषण धारण कराए जाते हैं। आज से ही मंदिरों में भक्तों के साथ जमकर गुलाल उड़ाने की परंपरा की शुरुआत होती है, जो निरंतर रंगभरी एकादशी और फिर मुख्य होली तक जारी रहती है। भक्तों ने ठाकुर जी का प्रसादी रंग में अपने आप को रंग कर अपने आप को धन्य महसूस किया
Follow Samachar24