राजीव एकेडमी के 10 एमबीए छात्रों का प्रतिष्ठित जेके टायर कम्पनी में चयन
Gargachary Times
19 February 2026, 18:50
39 views
Eduction
मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट के 10 एमबीए छात्रों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित जेके टायर कम्पनी में सेवा का अवसर हासिल किया है। चयनित छात्रों ने अपनी इस सफलता का श्रेय संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण और प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है।
राजीव एकेडमी के प्लेसमेंट प्रमुख डॉ. विकास जैन ने बताया कि चयन प्रक्रिया के दौरान छात्रों ने एप्टीट्यूड टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार में जेके टायर कम्पनी पदाधिकारियों का न केवल प्रभावित किया बल्कि नियुक्ति पत्र हासिल करने में भी सफलता हासिल की। चयनित विद्यार्थियों में अभिषेक, आकाश सारस्वत, आशीष सिंह, केशव बंसल, कृष्ण गोपाल, कुलदीप सिंह डागर, पंकज कुमार, राघव गुप्ता, सैजान खान तथा शिवशंकर यादव शामिल हैं।
डॉ. जैन ने बताया कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सफलता के लिए अकादमिक ज्ञान के साथ ही उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि राजीव एकेडमी में छात्र-छात्राओं को नियमित ट्रेनिंग, केस स्टडी आधारित सीख, प्रेजेंटेशन स्किल्स और कॉर्पोरेट ओरिएंटेशन के माध्यम से तैयार किया जाता है। चयनित छात्रों ने बताया कि संस्थान में मिले व्यावहारिक प्रशिक्षण और समयबद्ध मार्गदर्शन से ही उन्हें यह सफलता मिली है।
आर.के. एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल तथा संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने बताया कि राजीव एकेडमी का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं बल्कि उन्हें उद्योग की वास्तविक चुनौतियों के लिए तैयार करना भी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रतिबद्ध है तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर की कम्पनियों में अवसर दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
डॉ. सक्सेना ने कहा कि यह सफलता संस्थान के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर सीखते रहने, पेशेवर नैतिकता बनाए रखने और अपने कौशल को समय के साथ निखारते रहने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में संस्थान और अधिक उद्योग सहयोग एवं प्लेसमेंट अवसरों के माध्यम से छात्र-छात्राओं के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने का प्रयास करेगा। डॉ. सक्सेना ने कहा कि यह उपलब्धि राजीव एकेडमी के प्लेसमेंट रिकॉर्ड को मजबूत करने के साथ अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का काम करेगी। यह सफलता दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन, मेहनत और उद्योग-उन्मुख शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थी अपने करियर में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं।