जनपद के समस्त खंड विकास कार्यालयों एवं स्कूलों में निकाली गई विशाल तिरंगा रैली
Gargachary Times
8 August 2025, 21:21
87 views
Mathura
जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह जी के निर्देशों के क्रम में हर घर तिरंगा अभियान 2025 एवं काकोरी ट्रेन एक्शन के अवसर पर जनपद के समस्त खंड विकास कार्यालयों एवं स्कूलों में निकाली गई विशाल तिरंगा रैली।
स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों द्वारा प्राथमिक विद्यालय नगला रामकिशन तथा प्राथमिक विद्यालय नगला हरजू से तिरंगा रैली निकाली गई।
शहीद स्मारकों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
हर घर तिरंगा अभियान 2025 एवं काकोरी ट्रेन एक्शन के अवसर पर बल्देव, गोवर्धन, छाता, राया, नौहझील आदि विकास खंड कार्यालयों से माननीय जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में तिरंगा रैली निकाली गई।
राजकीय हाई स्कूल लोहवन मथुरा में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव पर प्रभात फेरी/ तिरंगा रैली छात्र-छात्राओं और सभी शिक्षकों के साथ निकाली गई। बच्चों ने काकोरी एक्शन पर आधारित निबंध प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। शिक्षाओं के द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी के विषय में जानकारी दी गई। नगर निगम बालिका इंटर कॉलेज वृंदावन में तिरंगा से प्रेरित पेंटिंग प्रतियोगिता छात्राओं द्वारा कराई गई।
सर्वोदय इण्टर कॉलेज चौमुहाॅं मथुरा में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव 2025 मनाया गया, जिसमें प्रधानाचार्य डॉ रूमा कुमारी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। एनसीसी कैडेट, छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ ने भारत माता की जय घोष एवं नारे लगाते हुए बड़े उत्साह के साथ विद्यालय से लेकर चौमुहाॅं बाजार होते हुए पुन: विद्यालय तक रैली निकाली गयी। काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव 2025 मनाते हुए छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली, पोस्टर, निबंध ,वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा आपस में राखी भी बांधी गयी।