मैसर्स साहू एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड का यीडा क्षेत्र में विस्तार, 1,000 लोगों को मिलेगा रोजगार
Gargachary Times
19 February 2026, 18:55
78 views
Noida
नोएडा स्थित प्रतिष्ठित निर्यात कंपनी मैसर्स साहू एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड वैश्विक परिधान उद्योग में अपनी मजबूत उपस्थिति को निरंतर सुदृढ़ कर रही है। ग्रेटर नोएडा में स्थापित आधुनिक विनिर्माण इकाई के साथ कंपनी ने गुणवत्ता और विश्वसनीयता के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनाई है।
कंपनी मुख्य रूप से प्रीमियम लेडीज़ गारमेंट्स का निर्यात यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में करती है। उन्नत एवं आधुनिक मशीनरी से सुसज्जित इसका उत्पादन संयंत्र उच्च गुणवत्ता मानकों और निरंतर उत्कृष्टता सुनिश्चित करता है।
कंपनी को भूमि आवंटन प्रक्रिया के प्रारंभिक चरण में आज 19 फरवरी 2026 को, श्री राकेश सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यीड़ा ने सेक्टर 29 में 2.5 acre भूमि हेतु एलओआई की पत्र सौंपा । इस दौरान अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भतिअ आईएएस उपस्थित रहे .नई भूमि आवंटन के उपरांत कंपनी यीडा में अत्याधुनिक निर्माण सुविधा स्थापित करेगी। जिसमें आधुनिक लेसवर्क एवं एम्ब्रॉयडरी यूनिट में आधुनिक लेसवर्क यूनिट, अत्याधुनिक कढ़ाई मशीनरी
स्थापित की जाएगी, जिससे उत्पादन गुणवत्ता और डिजाइन नवाचार को नया आयाम मिलेगा। इस विस्तार से कंपनी की उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और वैश्विक मांग को बेहतर ढंग से पूरा किया जा सकेगा। नई इकाई से लगभग 1,000 श्रमिकों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास को मजबूती मिलेगी।
यह विस्तार साहू एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की नवाचार, गुणवत्ता और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कंपनी भविष्य में भी वैश्विक मानकों के अनुरूप उत्पादन करते हुए भारत के परिधान निर्यात क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।