वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पचोखरा का किया गया वार्षिक निरीक्षण
Gargachary Times
19 February 2026, 18:57
143 views
Firozabad
वार्षिक निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा जनसुनवाई रजिस्टर, यूपी कॉप ऐप, आईजीआरएस, मुख्यमंत्री पोर्टल एवं महिला हेल्पडेस्क पर महिलाओं से सम्बन्धित प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण की गहन समीक्षा की गई तथा सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
इसी क्रम में महोदय द्वारा अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का अवलोकन किया गया । सीसीटीएनएस0 पर चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए सीसीटीवी0 कैमरों की कार्यशीलता को चेक किया गया तथा मालखाने का निरीक्षण किया गया । थाना क्षेत्र के टॉप-10 अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर अपराधियों, जिलाबदर अपराधियों, एनडीपीएस0 एक्ट, अवैध शराब एवं निरोधात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए ।
निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा थाना परिसर में उपलब्ध समस्त शस्त्रों का निरीक्षण किया गया एवं उनके सुरक्षित संचालन व रख-रखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए । साथ ही मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण कर महिला सुरक्षा एवं सहायता से सम्बन्धित व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा सभी को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ शालीन एवं मधुर व्यवहार किया जाए तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर समयबद्ध एवं निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी टूण्डला, रीडर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद, आशुलिपिक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद, थाना प्रभारी पचोखरा व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे ।
निरीक्षण के पश्चात महोदय द्वारा ग्राम चौकीदारों को टिफिन वितरित किये गये साथ ही सलामी गार्द के बेहतरीन प्रदर्शन के लिये उ0नि0 जाहिद अली, आ0 342 अकिंत मलिक, आ0 727 संजय कुमार, आ0 1442 तरूण, आ0 108 संदीप कुमार को नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया व कार्यालयी रजिस्टरों को आद्यवधिक रखने, कार्यालयी कार्यों की अच्छी जानकारी हेतु है0कां0 921 मुकेश फौजदार, आ0 586 दिनेश शर्मा को नकद पुरस्कार दिया गया एवं मिशन शक्ति हेल्पडेस्क के उत्कृष्ट रख-रखाव, कार्य के प्रति समर्पण एवं बेहतर जानकारी के लिए उ0नि0 निशा बंसल, महिला आरक्षी 1419 आस्था व महिला आरक्षी 1527 डिम्पल को नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया ।