गोताखोरों को किया गया सम्मानित
Gargachary Times
8 August 2025, 21:22
253 views
Bulandshahr
रामघाट गंगा घाट पर श्रावण मास कावड़ मेले में गंगा घाट पर उपस्थित रहे गोताखोरों को रामघाट थाना प्रभारी द्वारा सम्मानित किया गया श्रावण मास कावड़ मेले में रामघाट गंगा घाट पर मौजूद गोताखोरों द्वारा कावड़ियों को गहरे जल में रोकने तथा गोताखोर चंद्रपाल द्वारा अलीगढ़ के दो युवकों को डूबने से बचाने कावड़ मेले के कुशल संपन्न होने पर रामघाट थाना प्रभारी भुवनेश कुमार ने 11 गोताखोरों को गिफ्ट देकर महामंडलेश्वर सुरेंद्र नंद गिरी द्वारा नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महामंडलेश्वर सुरेंद्रनंद गिरि ने गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण विनोद कुमार शर्मा शर्मा मोनू तिवारी हिमांशु शर्मा मुन्नालाल चंद्रपाल सिंह शीशपाल आदि उपस्थित रहे।