थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त सोनू को अवैध असलहा व मोबाइल सहित किया गिरफ्तार
Gargachary Times
19 February 2026, 19:08
95 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी टूण्डला के कुशल नेतृत्व में थाना टूण्डला पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 85/26 धारा 308(5) बीएनएस में वांछित अभियुक्त सोनू पुत्र रमेशचन्द्र निवासी मौहम्मदाबाद थाना टूण्डला जनपद फिरोजाबाद को बन्ना रोड पर चबूतरे वाले पीपल के पेड के पास थाना टूण्डला से 1 अवैध तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर व एक मोबाइल (जिससे वादी मुकदमा को धमकी का मैसेज भेजा गया ) सहित गिरफ्तार किया गया है । बरामदगी के आधार पर अभियुक्त सोनू उपरोक्त के विरूद्ध थाना टूण्डला पर मु0अ0सं0 86/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त सोनू को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।