राजमिस्त्री की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Gargachary Times
20 February 2026, 20:02
59 views
Agra
आगरा : थाना अछनेरा क्षेत्र कस्बा गुलाब नगर में ईंट मारकर और धक्का देकर 65 वर्षीय राजमिस्त्री की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में राज मिस्त्री के बेटे ने मुकदमा दर्ज कराया था। मामला दो समुदाय से जुदा होने के कारण पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है, दूसरे दिन भी मोहल्ले में पुलिस बल तैनात रहा।
बुधवार दोपहर बुजुर्ग साहबुद्दीन अपने घर के बाहर खड़े होकर पुत्रवधू से कहा सुनी कर रहे थे, इसी दौरान पड़ोसी दीपक पुत्र गुलाब सिंह ने विरोध जताया। विवाद बढ़ने पर दीपक ने छत से ईंट फेक कर मारी जो साहबुद्दीन के सिर में लगी गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए पुत्रवधू उन्हें अंदर ले गई जहां उनकी मृत्यु हो गई। मृतक के पुत्र मुन्ना खान की तहरीर पर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी दीपक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।