Loading...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी

Gargachary Times 20 February 2026, 20:31 30 views
Firozabad
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी
जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुदृढ़ रखने व आगामी ईद-उल-फितर व होली के त्योहारों को सकुशल एवं सुरक्षित कराने के दृष्टिगत पुलिस लाइन स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन एवं नेतृत्व में पुलिस लाइन ग्राउंड पर "दंगा नियंत्रण ड्रिल" के प्रशिक्षण एवं अभ्यास का आयोजन किया गया । 1-ड्रिल के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा विभिन्न शस्त्रों एवं दंगा नियंत्रण उपकरणों के संचालन का परीक्षण किया गया तदोपरान्त फोर्स को ब्रीफ करते हुए बताया कि सदैव मानसिक एवं शारीरिक रूप से तत्पर रहें एवं दंगा निंयत्रण के समस्त उपकरण सक्रिय दशा में सदैव अपने साथ रखे जिससे कि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटा जा सके । अभ्यास के दौरान पुलिसकर्मियों को लोगों (भीड़) को तितर बितर करने हेतु बलवा ड्रिल करायी गयी तथा पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरण रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टीयर गैस गन, टीयर स्मोक सेल, हैंड ग्रेनेड , मल्टी सेल लाँचर आदि शस्त्रों के सम्बन्ध मे जानकारी दी गयी व दंगा नियत्रंण हेतु अमल में लाये जाने वाले सभी विधिक प्रावधानों एवं टैक्टिस का क्रमवार अभ्यास किया गया । अभ्यास के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, समस्त थाना प्रभारी मय पुलिस फोर्स मौजूद रहे
Follow Samachar24