न्यूनतम वेतन मिलने से वन विभाग के श्रमिकों में खुशी की लहर
Gargachary Times
20 February 2026, 20:38
54 views
Jalaun
जालौन के कोंच रेंज में लंबे समय से कार्यरत दैनिक श्रमिकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। डीएफओ उरई प्रदीप की प्रभावी कार्यवाही के चलते 10 वर्षों से अधिक समय से सेवाएं दे रहे 08 दैनिक श्रमिकों को न्यूनतम वेतन का लाभ प्रदान किया गया है। इस निर्णय के तहत प्रत्येक श्रमिक को 18,000 रुपये मासिक वेतनमान स्वीकृत किया गया।
दिनांक 01 फरवरी 2026 को जारी आदेश के अनुसार जिन श्रमिकों को लाभ मिला उनमें अशोक (केमरा), दशरथ (मऊ), कल्लू (पुरा), प्रमोद (ककरोली), मंगल (नदीगांव), रामदास (अर्जुनपुरा), काशीराम (अर्जुनपुरा) तथा लक्ष्मी (गिधवासा) शामिल हैं। वर्षों से कम पारिश्रमिक पर काम कर रहे इन श्रमिकों के लिए यह फैसला राहत और सम्मान दोनों लेकर आया है।
न्यूनतम वेतन स्वीकृत होने की खबर मिलते ही कोंच रेंज के श्रमिकों में हर्षोल्लास की लहर दौड़ गई। सभी लाभार्थियों ने डीएफओ उरई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि कोंच रेंज में तैनात उप क्षेत्रीय वनाधिकारी अमित शर्मा, वनरक्षक शिवाजी व रामनिवास तथा दैनिक श्रमिक मनीष की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका डेटा तैयार कराने में दिन-रात मेहनत की, जिसके कारण उन्हें यह लाभ मिल सका।
श्रमिकों ने उम्मीद जताई कि आगे भी विभाग इसी तरह कर्मचारियों के हित में सकारात्मक कदम उठाता रहेगा।