Loading...

गोवर्धन क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में

Gargachary Times 21 February 2026, 18:44 22 views
Mathura
गोवर्धन क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव, पुलिस ने शव को लिया कब्जे में
गोवर्धन थाना क्षेत्र में एकता गौशाला के पास एक खेत में पेड़ से लटका एक व्यक्ति का शव मिला। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान पंचम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के दमोह जिले का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पंचम पिछले लगभग 15 वर्षों से अडींग के यादव मोहल्ला में रह रहा था और मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी और अडींग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा, पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा। थाना प्रभारी के अनुसार, यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है, तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
Follow Samachar24