Loading...

राया-साले की शादी में शामिल होने आए जीजा ने लगाई फाँसी शादी

Gargachary Times 21 February 2026, 18:44 46 views
Mathura
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव अयेरा में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वह अपने साले की शादी में शामिल होने आया था इस घटना से शादी का माहौल मातम में बदल गया जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बुलंदशहर जिले के सतपुरा गांव निवासी 35 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई है वह अपने साले पुष्पेंद्र की शादी में शामिल होने अयेरा आया था पुष्पेंद्र की बरात शनिवार, 21 फरवरी को अलीगढ़ जनपद के भोरा गांव जानी थी बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात सुभाष घर से कुछ दूरी पर स्थित एक खंडहरनुमा मकान में चला गया वहां उसने गाटर से रस्सी बांधकर फांसी लगा ली शनिवार सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है
Follow Samachar24