Loading...

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आई एस बीटी बस स्टेशन पर महाप्रबंधक ब्रह्मप्रकाश अग्रवाल ने बहनों से बंधवाई राखी

Gargachary Times 9 August 2025, 20:07 341 views
Agra
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आई एस बीटी बस स्टेशन पर महाप्रबंधक ब्रह्मप्रकाश अग्रवाल ने बहनों से बंधवाई राखी
आई एस बी टी बस स्टेशन आगरा फोर्ट पर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एक फोर्ट डिपो की बस को सजाकर मेरठ मार्ग पर जाने वाली समस्त माताओ ,बहनों को बैठा कर भेजा गया और 3 दिन की फ्री यात्रा सरकार द्वारा करने पर माता बहनों,द्वारा बहुत खुशी व्यक्त की गई और प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी ,माननीय परिवहन मंत्री जी की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। और परिवहन निगम के अधिकारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। इसके साथ ही क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल,सेवा प्रबंधक श्री तुलाराम वर्मा एवं सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ताज डिपो श्री राजेश यादव ने उपस्थित बहनों से राखी बंधवाकर उनका मुंह मीठा कराकर एवं सम्मान कर आशीर्वाद लिया।इस अवसर पर सक्षेप्र फोर्ट श्रीमती शशि रानी, कार्यालय अधीक्षक श्री बिजेंद्र सिंह एवं श्री क के सीनियर फोरमैन, श्री राम विलास केन्द्र प्रभारी आदि उपाधि कारी गण तथा टीम आगरा मौजूद रही
Follow Samachar24