Loading...

थाना फरह व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही मे 25000 हजार का इनामिया हिस्ट्रीसीटर हुआ गिरफ्तार

Gargachary Times 21 February 2026, 18:49 58 views
Mathura
थाना फरह व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही मे 25000 हजार का इनामिया हिस्ट्रीसीटर हुआ गिरफ्तार
थाना फरह व स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर कुरकंदा मोड़ हिंदुस्तान कालेज माँ की रसोई मथुरा बाईपास पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले आपाचे पर आते हुये तीनो अभियुक्तों को जो फरार चल रहे थे उनको परखम रोड गोवर्धन नाले स्थित कच्ची पटरी पर रोका मगर मगर पुलिस बल को देखते हुये बाईक सवार रामजीत पुत्र ब्रजलाल पिपरोठ थाना फरह व महेन्द्र पुत्र सौदान निवासी सुमपुरा थाना फरह साथ ही रवि पुत्र बाबूलाल निवासी पोहपा थाना फरह को रोका. पुलिस टीम के अनुसार सामने से पुलिस बल पर फायर किया गया जहाँ आत्मरक्षा हेतु पुलिस ने भी गोली चलाई जिसमे इनामिया बदमाश रामजीत के दोनों पैरों में गोली लगी और वो घायल हो गया. घायल बदमाश को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं घायल बदमाश ने बताया की वो अपने ग्रोह के साथ लूट व चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। जो भी लूट की रकम मिलती थी उसे आपस में बाँट लिया जाता था। गिरफ्तार बदमाश से एक देशी तमंचा दो जिन्दा कारतूस तीन खोखा कारतूस 24 हजार की नकदी सहित घटना में प्रयुक्त एक पेशन मोटरसाईकिल बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Follow Samachar24