गोवर्धन में बहिनों ने भाईयो के कलाईयो पर बांधा प्यार का धागा
Gargachary Times
9 August 2025, 20:08
96 views
Mathura
गिरिराज धाम गोवर्घन में रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के हाथ मनाया गया।रक्षाबंधन के दिन शनिवार को बहिनों ने भाईयो के माथे पर तिलक लगाकर और कलाइयों पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की।और अपने प्यारे प्यारे भाईयो को मिठाई खिलाई।तो वहीं भाईयो ने अपनी बहिनों को मनपसंद उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।रक्षाबंधन पर सुबह से चहल पहल शुरू हो गई।रक्षाबंधन को लेकर छोटे छोटे बच्चो में जो क्रेज नजर आया वही युवाओं में भी रक्षाबंधन को लेकर उत्साह रहा।विवाहित महिलाओं में तो इस त्योहार को लेकर काफी जोश रहा।भाईयो की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए उनके घर पहुंची।बहिनों ने थाल सजाकर उनके माथे पर तिलक उनके हाथो पर रेशमी धागे से राखी बांधकर मिठाई खिलाई।स्नेह और रक्षा की कामना की।तो वही भाईयो द्वारा अपनी अपनी प्यारी बहिनों को उपहार देकर और उनके पैर छू कर अपनी बहिनों से आशीर्वाद लिया।