कटरा जोगीदास स्थित श्री दाऊजी खाटूश्याम मंदिर में 24 फरवरी से फाल्गुन महोत्सव का आगाज
Gargachary Times
21 February 2026, 18:54
41 views
Agra
आगरा। कटरा जोगीदास ताजगंज स्थित खाटू श्याम मंदिर में 24 फरबरी से 3 मार्च तक फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को ताजगंज स्थित सिद्धार्थ होटल में श्री दाऊजी महाराज खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियो ने फाल्गुन मेला महोत्सव के पोस्टर विमोचन किया। संरक्षक विनोद अग्रवाल व कृष्ण मुरारी अग्रवाल ने बताया कि फाल्गुन महोत्सव पर मंदिर को रंग बिरंगी रोशनी व फूलों से सजाया जाएगा। हर रोज फूल बंगले का आयोजन होगा। रंग भरनी एकादशी पर सुबह बाबा की पालकी निकलेगी।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजू गोयल ने बताया कि 24 फरबरी को मेहंदी की होली, 25 को फलो की होली, 26 को टॉफी चॉकलेट की होली, 27 को मंदिर की शोभायात्रा, 28 को मेवे की होली, 01 मार्च को चंदन व इत्र की होली, 02 को फूलो की होली और 03 को गुलाल की होली के साथ समापन होगा। महोत्सव के दौरान मंदिर ट्रस्ट द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इको-फ्रेंडली गुलाल के प्रयोग की अपील की जाएगी।
यात्रा संयोजक बबलू राठौर ने बताया कि शुरूआत मंदिर से 27 फरबरी को खाटू नरेश की शोभायात्रा में महाकाल की संजीव झांकी आकर्षण का केंद्र होगी। मंदिर की शोभायात्रा में श्याम बाबा के डोले संग झांकियों, पंजाबी ढोल-नगाड़ों समेत यात्रा गोवर चौकी से शुरू होकर पुरानी मंडी चौराहा श्याम लाल मार्ग, गुम्मट, नंदा बाजार, कैरेट बाजार, हनुमान चौक होते हुए खाटू श्याम मंदिर पर पहुंचेगी। सचिव मयंक अग्रवाल ने बताया श्यामप्रेमी बैंड-बाजों संग भक्त 1100 निशान लेकर यात्रा में शामिल होंगे। मार्ग में 18 स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत होगा।