Loading...

फर्जी वोट कटवाने को लेकर खूनी संघर्ष में चले डंडे-पत्थर

Gargachary Times 22 February 2026, 18:15 46 views
Mainpuri
फर्जी वोट कटवाने को लेकर खूनी संघर्ष में चले डंडे-पत्थर
मैनपुरी: बरनाहल थाना क्षेत्र के ग्राम नगला भाई खां में फर्जी वोट कटवाने के विवाद ने रविवार को हिंसक रूप ले लिया एक पक्ष ने BLO जुल्फीकार पर फर्जी वोट बनाने का आरोप लगाया। जब इसका विरोध किया गया, तो विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। लोग छतों से पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं。 इस संघर्ष में 11 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया है。 सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिरुद्ध प्रताप के अनुसार, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और गांव में वर्तमान में शांति है
Follow Samachar24