Loading...

इंस्टाग्राम वाली दुल्हनिया लाखों रूपये की नगदी व जेवरात लेकर हुई फुर्र

Gargachary Times 22 February 2026, 18:35 45 views
Mathura
इंस्टाग्राम वाली दुल्हनिया लाखों रूपये की नगदी व जेवरात लेकर हुई फुर्र
गोवर्धन - इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदली उसके बाद दोनों की शादी और अब दुल्हन लाखों लेकर फुर्र हों गयी. मामला थाना गोवर्धन के अडीँग गांम का है जहाँ पर गांव के ही रहने वाले युवक नीरज सैनी की आरती नामक महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई जो की धीरे धीरे प्यार में बदल गयी और दोनों ने शादी करली. नीरज और आरती ने गांव में ही साधारण तरीके से हिन्दू रीति रिवाज़ के साथ सात फेरे लिये और एक दूसरे के साथ नई जिंदगी शुरू की दोनों ख़ुशी ख़ुशी से साथ रहने लगे मगर अब छः महीने बाद ही नीरज की जिंदगी में भूचाल आगया ज़ब उसके साथ जीने मरने की कसम खाने वाली उसकी पत्नी आरती घर छोड़ भाग गयी. आरती घर में रखे लाखों रूपये नकदी व अन्य कीमती सामान ले गयी ज़ब नीरज को घटना की सूचना मिली तो वह हक्का बक्का रह गया काफी तलाश के बाद ज़ब आरती का कोई सुराग न मिला तो नीरज ने थाने में तहरीर दी है। वहीं नीरज सैनी ने बताया की आरती पहले से ही तलाकशुदा थी पहले पति को ये यूँ ही छोड़ चुकी है, पुलिस ने मामले की जाँच कर कार्यवाही की बात की है।
Follow Samachar24