Loading...

मेगा विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया

Gargachary Times 22 February 2026, 20:54 43 views
Firozabad
मेगा विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया
फिरोजाबाद परिसर में मेगा विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय जनपद न्यायाधीश, फिरोजाबाद डॉ. बब्बू सारंग द्वारा फीता काटकर किया गया। तत्पश्चात माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा माँ सरस्वती एवं वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय श्री अरविंद कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम श्री सुनील कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री शत्रोहन वैश्य, अपर जिलाधिकारी श्री मोहन लाल गुप्ता, नोडल अधिकारी, उप निदेशक कृषि श्री सत्येन्द्र प्रताप सिंह, नोडल अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री आशीष पांडेय ,तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री योगेश शिवा द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम में सहभागिता की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता हेतु पौधारोपण भी किया गया। उक्त मेगा शिविर का मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को विभिन्न सरकारी योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता, अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना रहा। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहाँ आमजन को योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान अनेक पात्र लाभार्थियों को मंच के माध्यम से विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ वितरित किया गया, जो इस शिविर का प्रमुख उद्देश्य रहा। साथ ही, विधिक जागरूकता के प्रचार-प्रसार हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से जनसामान्य को सरल एवं प्रभावी तरीके से विधिक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री योगेश शिवा एवं श्री शिवकांत पालिया द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, पैरा विधिक स्वयंसेवक, छात्र-छात्राएँ एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
Follow Samachar24