Loading...

आगरा बरहन में वन माफियाओं ने साफ किए हरे-भरे जंगल

Gargachary Times 22 February 2026, 20:58 31 views
Agra
आगरा बरहन में वन माफियाओं ने साफ किए हरे-भरे जंगल
आगरा। ताजनगरी के बरहन क्षेत्र से पर्यावरण विनाश की एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, वन विभाग की नाक के नीचे 'रक्षक ही भक्षक' बनने का खेल चल रहा है, जहाँ हरे-भरे जंगलों को बेखौफ होकर काटा जा रहा है।बरहन क्षेत्र के गाँव खुल्हरिया और मुर्थर-अलीपुर रोड पर पेड़ो के सफाए का आरोप सूत्रों के मुताबिक राम सनेही नामक व्यक्ति पर लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार राम सनेही खुद को वन विभाग का अधिकृत ठेकेदार बताता है। आरोप है कि वह अपने रसूख के दम पर खुलेआम हरे पेड़ काटने का खेल जारी है हरे पेड़ो को पूरे जंगल को मैदान में तब्दील कर रहा है। जंगलों के विनाश से न केवल पर्यावरण को खतरा पहुँचा है, बल्कि वन्यजीवों के आवास भी छिन गए हैं।वन विभाग की 'कुंभकर्णी नींद' और मिलीभगत की चर्चा सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस बड़े पैमाने पर हो रही कटान की खबर वन विभाग को नहीं है, या शायद विभाग इसे देखना ही नहीं चाहता।सूत्रों के अनुसार: क्षेत्रीय जनता के बीच इस बात की चर्चा तेज है कि माफिया और विभाग के बीच गहरी मिलीभगत है।जहाँ एक ओर सरकार वृक्षारोपण पर करोड़ों खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर माफियाओं की कुल्हाड़ी वन संपदा को खत्म कर रही है।"जब रक्षक ही भक्षक के साथ हाथ मिला ले, तो मासूम पेड़ों को कौन बचाएगा खुल्हरिया और मुर्थर-अलीपुर रोड का यह मामला विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाता है।" बरहन क्षेत्र में माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और जंगल गायब हो रहे हैं। अब देखना यह होगा कि उच्च अधिकारी इस मामले में हस्तक्षेप कर राम सनेही जैसे कथित ठेकेदारों पर कार्रवाई करते हैं, या यह 'खूनी खेल' यूँ ही जारी रहेगा।
Follow Samachar24